Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया चौक पर सीओ ने करायी अतिक्रमण की जांच

 
लगातार मीडिया की खबर का असर Bermo: गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो के निर्देश पर 07 जून को अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने गोमिया मोड़ पर अतिक्रमण की नापी की गई. बता दें कि `गोमिया चौक पर हर शाम लगता है जाम` शीर्षक पर लगातार डॉट इन में खबर छपी थी. इस खबर पर गोमिया सीओ ने संज्ञान लिया और जांच की. इस दौरान गोमिया- कथारा रोड में बनी दुकानों व आवासों की नापी कर चिन्हित किया गया. अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी कैलाश यादव ने बताया कि अंचलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण की नापी की जा रही है. गोमिया- तेनुघाट-कथारा रोड पर अतिक्रमण के कारण आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इसी को लेकर अंचल कार्यालय द्वारा नापी की जा रही है. मौके पर अंचल अमीन शिवाजी सिल्वेस्टर मुर्मू, सहायक अमीन धीरेंद्र कुमार, अंचल गार्ड नरेश कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660469&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया विधायक ने पीसीसी पथ का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही