Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : महाप्रबंधक से वार्ता के बाद कोयला डिस्पैच और वर्क टू आंदोलन स्थगित

Bermo : श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) ने सीसीएल ढोरी एरिया में मजदूरों की समस्याओं के सवाल पर कोयला डिस्पैच को बंद कर दिया. इसके साथ ही रूल के अनुसार काम करने की बात की. आठ घंटे बाद ढोरी के एरिया प्रबंधक और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद कोयला डिस्पेच और वर्क टू आंदोलन स्थगित कर दिया गया. यूनियन के सीसीएल जोन के रिजनल सचिव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि कोयला मजदूरों की मेहनत से ही सीसीएल मुनाफा अर्जित कर रही है. इसके बावजूद अस्वच्छ पेयजल, अनियमित बिजली, जर्जर आवास व गंदगी की समस्याओं से मजदूरों को दो चार होना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-met-home-minister-amit-shah-told-jharkhand-law-and-order-situation/">जमशेदपुर:

गृहमंत्री अमित शाह से मिले कुणाल, झारखंड कानून व्यवस्था को ध्‍वस्‍त बताया

मजदूरों की एकता बड़ी ताकत- विधायक

वहीं उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता से बढ़ कर कोई ताकत नहीं है. प्रबंधन अपनी हठधर्मिता से बाज आए. कोयला मजदूरों का देश के विकास में अप्रतिम योगदान है, कोयला मजदूरों की मेहनत से ही देश के कल-कारखाने संचालित हो पा रहे हैं. सीसीएल प्रबंधन मजदूरों से काम तो ले रहा है लेकिन वाजिब सुविधाएं उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीसीएल कर्मियों का बकाया फरवरी महीना का 13 दिन का पैसा जल्द मिलेगा. पुराना वीडियो ऑफिस से फुसरो बैंक मोड़ तक डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट को बदलकर दूसरा ज्यादा पावर का लाइट लगाया जाएगा. कोल इंडिया के सभी इकाई में राकोमयूके प्रतिनिधियों को एरिया, प्रोजेक्ट और कंपनी स्तर पर बैठने का मौका मिलेगा. बता दें कि गुरुवार की कोपर प्रथम पाली में इंडियन के प्रतिनिधियों ने एएडीओसीएम और एसडीओसीएम परियोजना में वर्क टू आंदोलन और कोयला डिस्पैच को बंद कर दिया था. यह आंदोलन लगभग 8 घंटे तक रहा. मौके पर यूनियन के सीसीएल जोन के अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडे सहित महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, प्रदीप सिंह, मुरारी सिंह, केदार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–डीआईजी">https://lagatar.in/dig-anish-gupta-inaugurates-ajay-kumar-memorial-conference-hall/">डीआईजी

अनीश गुप्ता ने अजय कुमार मेमोरियल कॉन्फ्रेंस हॉल का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही