Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: पेटरवार में सात लोगों पर कोयला चोरी का मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Bermo: कोयला चोरी मामले में पुलिस ने सात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया. मामला पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी उतरी पंचायत का है. बीते 7 जून को पुलिस ने चलकरी के झुंझको स्थित सरना स्थल के पास छापेमारी अभियान में 12 टन कोयला जब्त किया था. जांच पड़ताल के बाद सात लोगों के विरुद्ध कोयला चोरी करने का एफआईआर दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें- शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-compared-modi-government-to-hitlers-rule-said-the-government-wants-to-end-the-nehru-gandhi-dynasty/">शिवसेना

ने मोदी सरकार की तुलना हिटलरशाही से की, कहा, नेहरू-गांधी वंश को  खत्म करना चाहती है सरकार
जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना के एएसआई नागेंद्र हांसदा के बयान पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने अखिलेश ठाकुर के अलावा अंगवाली के कुलदीप ठाकुर, चलकरी गांव के प्रमोद शर्मा, हीरालाल केवट, शंकर सिंह, झुंझको के फणींद्र सिंह और महेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन लोगों पर आरोप है कि ये सभी ट्रैक्टर और साइकिल से कोयला जमा करवाते हैं. इसके बाद ईंट भट्ठा में बेचते हैं. साइकिल और बाइक के जरिये कोयला ईंट भट्ठों को देते हैं. इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है. इसे भी पढ़ें- रूस">https://lagatar.in/former-russian-military-officer-warns-vladimir-putin-will-die-like-libyas-muammar-gaddafi-if-ukraine-loses-war/">रूस

के पूर्व सैन्य अधिकारी ने चेताया, व्लादिमीर पुतिन अगर यूक्रेन युद्ध हारे तो लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी की तरह मारे जायेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही