Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: कोल कर्मियों को दुर्घटना में घबराने की जगह संतुलन बनाना जरूरी: पूर्व सीएमडी

Bermo: कोयला क्षेत्र में कार्यरत कामगारों तथा अधिकारियों को स्वस्थ व तनावमुक्त रखने को लेकर 25 अप्रैल को करगली आफिसर क्लब में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारतीय योग एवं प्रबंधन संस्थान ने ह्यूमन प्रोडक्टिविटी इंप्रूवमेंट योग व मेडिटेशन कार्यक्रम में सीसीएल कर्मी सहित आम लोगों ने भाग लिया. बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी एके सिंह ने कहा कि वे जिस कंपनी में 36 साल रहे उसके प्रति उनका अपना योगदान आवश्यक है. खासकर कोल कर्मी छोटी-मोटी दुर्घटनाओं के बाद घबरा जातें हैं, जबकि ऐसी परिस्थिति में उन्हें अपना संतुलन बनाए रखना आवश्यक होता है. 26 अप्रैल को ढोरी में इसके बाद सीसीएल के एनके, मगध आम्रपाली, संघमित्रा आदि क्षेत्र में कार्यक्रम किया जायेगा. आचार्य राजीव कुमार नैयर द्वारा पांच चरणों में योग व ध्यान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. पहले चरण में योग, दूसरे में ध्यान, तीसरे में सम्यक दृष्टि, चौथे में सम्यक संबंध व पांचवा चरण पुनः ध्यान पर आधारित है. जिसमें गीत, संगीत, योग, उच्चारण, भजन, कीर्तन आदि शामिल है.मौके पर जीएम एमके राव, पीओ राजीव कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, आरके प्रधान, देवजीत मजुमदार, प्रेक्षा मिश्रा, विश्वास वत्स, डीपी मौर्या, गजेंद्र सिंह, जितेन्द्र पासवान,दिलीप सोनी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618853&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : पुलिस ने मंदिरों में चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन, चार गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही