Search

 
 
 

बेरमो : रेलवे संरक्षा आयुक्त ने किया दनिया-डुमरी बिहार रेलखंड का निरीक्षण

 
Bermo: रेलवे पूर्वी प्रमंडल कोलकाता के संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ने धनबाद रेल मंडल अन्तर्गत जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना का 23 फरवरी को निरीक्षण किया. इस नव दोहरीकृत 11 किमी लंबे दनिया एवं डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के बीच जायजा लिया. साथ ही इस रेलखंड पर तीव्र गति से विशेष ट्रेन द्वारा सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया. संरक्षा आयुक्त (रेलवे) के निरीक्षण के बाद उनकी अनुमति प्राप्त होने पर इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा. यह जानकारी मुख्य जन संपर्क पदाधिकरी वीरेंद्र कुमार दी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में 332 करोड़ रुपये की लागत से 29 किमी लंबे जारंगडीह-दनिया दोहरीकरण परियोजना स्वीकृत की गयी थी. इस परियोजना के अंतगर्त अब तक 07 किमी लंबी गोमिया-दानिया बिहार और 06 किमी लंबी जारंगडीह-बोकारो थर्मल रेलखंड की कमीशनिंग की जा चुकी है. आज के सीआरएस निरीक्षण के बाद 29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना के बोकारो थर्मल-गोमिया (05 किमी) रेलखंड का दोहरीकरण शेष रह गया है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा.  इस अवसर पर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण दक्षिण दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ban-on-vehicular-traffic-on-mugma-chirkunda-road-till-march-22/">धनबाद

: मुगमा-चिरकुंडा पथ पर 22 मार्च तक वाहनों के आवागमन पर रोक [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-ban-on-vehicular-traffic-on-mugma-chirkunda-road-till-march-22/">

           
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही