Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जल जीवन मिशन में समुदाय की भागीदारी अहम

Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत विश्व जल दिवस और हर घर जल उत्सव 2023 के उपलक्ष्य में जल एवं स्वच्छता संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ कपिल कुमार व सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने संयुक्त रूप से किया. बताया गया कि इस अभियान के दौरान जल जीवन मिशन के तहत जिस राजस्व ग्राम का घरेलू नल जल कनेक्शन 90 प्रतिशत घरों तक हो चुका है, वैसे राजस्व ग्राम को चिह्नित कर जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूरा कर सत्यापित करना है. यूनिसेफ सहयोगी अनुरोध कुमार ने मुखिया और जलसहिया को हर घर जल के रखरखाव और संचालन के लिए विशेष ध्यान देने को कहा. बताया कि जल जीवन मिशन समुदाय आधारित है और इस योजना में समुदाय की भागीदारी के महत्व को समझना होगा. बीडीओ व सीओ ने कहा कि जल जीवन मिशन के इस अभियान में सबका सहयोग ज़रूरी है. मुखिया और जलसहियाओं को मासिक जलकर और रखरखाव की जिम्मेवारी समझाई. इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार, सोशल मोबिलाइजर विकास कुमार,मुखिया शांति देवी,रीना सिंह, बंटी उरांव, जलसहिया मीना देवी, देवी कुमारी, अनु देवी, ज्योति देवी, सरोज हेंब्रम आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/petarwar-anganwadi-workers-were-given-training-to-prevent-anemia/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया एनीमिया से बचाव का प्रशिक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही