Search

 
 
 

बेरमो : राजभाषा पखवाड़ा के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

 
Bermo :  सीसीएल ढोरी क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिंदी भाषी कार्मिकों के लिए निबंध प्रतियोगिता, टिप्‍पण-आलेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम पुरस्‍कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जीएम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी. उन्होंने आगे सभी को कार्यालय में हिन्‍दी में काम करने के लिए प्रेरित किया. एसओपी प्रतुल कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस अवसर पर कुमार सौरभ सिंह, बीके गुप्ता, रंजीत सिंह, एसओ एक्स आर के सिंह, एसओसी उज्जवल सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उडके, सहित इंडियन प्रतिनिधियों में आर उनेश, जवाहर लाल यादव, महारुद्र सिंह, महेंद्र चौधरी, कैलाश ठाकुर, जयनाथ मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें–बच्ची">https://lagatar.in/ranchi-police-caught-the-thief-running-away-with-the-girl-within-an-hour-saved-the-innocent-from-being-sold/">बच्ची

को लेकर भाग रहे युवक को रांची पुलिस ने एक घंटा के भीतर दबोचा, मासूम को बिकने से बचाया [wpse_comments_tempate]

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही