Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मुखिया के मनमानी के खिलाफ डीसी से शिकायत

Bermo : गोमिया प्रखण्ड अन्तर्गत हजारी पंचायत के 15 में से 10 वार्ड सदस्यों ने मुखिया की मनमानी के खिलाफ बोकारो डीसी को पत्र लिखा है. सदस्यों का आरोप है कि हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि देवी 15 वें वित्त आयोग की राशि का दुरूपयोग कर रही है. आयोग के नियम की धज्जियां उडाते हुए अपने निजी लाभ की नीयत से जल मीनार बनवाकर राशि का बंदरबांट किया जा रहा है. पंचायत के उप मुखिया संगीता कुमारी ने शिकायत पत्र में कहा है कि कार्यकारिणी की बैठक में जलमीनार योजना का जिक्र तक नहीं हुआ, लेकिन बाद में मुखिया ने रजिस्टर में छेड़छाड़ कर जलमीनार की योजना को दर्ज कर गलत तरीके से राशि की निकासी कर ली है. इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने इसकी शिकायत गोमिया बीडीओ से लेकर बोकारो डीसी तक की. उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त आयोग की राशि का खर्च वहां नहीं किया जाना है, जहां पहले से नल-जल योजना का लाभ मिल रहा है. लेकिन मुखिया ने अपने स्वार्थ के लिए आयोग के नियम को धत्ता बताते हुए उक्त योजना को लिया और वित्तीय अनियमितता बरती है. सदस्यों ने डीसी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662790&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : वृद्ध महिला का शव कुएं से बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही