Search

 
 
 

बेरमो : उपायुक्त से की कुआं जीर्णोंधार में गड़बड़ी की शिकायत

 
पुराने ईंटों व खराब गुणवत्ता का सीमेंट प्रयोग करने का लगाया आरोप
Bermo : गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरूडीह पंचायत के नाई टोला में चल रहे कुआं के जीर्णोंधार और मरम्मती में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. ग्रामीण ओमप्रकाश ठाकुर ने बोकारो उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर कुआं जीर्णोंधार में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की है. आवेदन में उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग के मद से बन रहे इस कुआं के जीर्णोंधार में पुराने ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है. साथ ही सीमेंट की गुणवत्ता खराब है. ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी लाभुक समिति और मुखिया पर कोई असर नहीं हुआ. उन्होंने डीसी व डीडीसी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/nawadih-chief-and-bdo-started-mango-gardening/">:

  नावाडीह : प्रमुख और बीडीओ ने की आम बागवानी की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही