Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तीन दिवसीय बालिका कबड्डी प्रशिक्षण का समापन

Bermo : कसमार प्रखंड के पोंडा स्थित खेल मैदान में सहयोगिनी संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बालिका कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया. समारोह को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि कसमार प्रखंड के 11 गांवो में किशोरियों के बीच बाल विवाह के खिलाफ़ जागरकता और नेतृत्व विकास को लेकर सघन रूप से कार्य किया जा रहा है. जिसके तहत कबड्डी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सोनपुरा, कमलापुर, धधकिया और गर्री पंचायत की किशोरियों को ब्रह्मश्री कबड्डी संघ सिंदरी के सचिव अंगद सिंह, प्रशिक्षक राहुल कुमार ठाकुर, सर्वजीत मिश्रा, सतीश रवानी ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षकों ने इस दौरान कबड्डी और एथलेटिक्स की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि कबड्डी खेल से  लड़कियां अपनी क्षमता का विकास कर रही है. उन्होंने बताया कि कबड्डी का खेल सिर्फ आत्मरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि कैरियर के लिए भी लाभदायक है. इस प्रशिक्षण के तीन महीने बाद पुनः पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर सहयोगिनी की कुमारी किरण, सूर्यमनी, मंजू देवी, शेखर, रवि अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-sweater-distributed-among-30-children-of-anganwadi-center/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आंगनबाड़ी केंद्र के 30 बच्चों के बीच स्वेटर वितरित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही