Search

बेरमो : करगली में शोकसभा का आयोजन, जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि

Bermo : झामुमो फुसरो नगर समिति बेरमो की ओर से 15 अप्रैल को करगली स्थित महिला मंडल में शोक सभा आयोजित कर राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी गई. सभा में सभी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. शोक संदेश व्यक्त कर विभिन्न दलों के नेताओं ने कहा कि जगरनाथ महतो क्रांतिकारी नेता थे. उनके निधन से लोग शोकाकुल हैं. जगरनाथ महतो ने जो सपना देखा था उसे पूरा करना राज्य सरकार और समाज के प्रबुद्ध वर्ग की जिम्मेवारी है. श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष परवेज अख्तर, झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, झामुमो के वरीय नेता भोलू खान, झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, घुनू हांसदा, अनिल रजवार, राजेश महतो, वीरेंद्र महतो, गोविंद रजक, रवींद्र राम, मघु पासवान, चंदन राम समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608647&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : बरई पंचायत में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp