Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : के बी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के निधन पर शोक सभा का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Bermo :  केबी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ डीके चौबे का निधन 18 फरवरी को उनके हजारीबाग स्थित आवास पर हो गया. प्रोफेसर के निधन पर केबी कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया. प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में डीके चौबे की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ है. डॉ डी के चौबे 2012 में मार्खम कॉलेज से स्थानांतरण होकर के बी कॉलेज बेरमो में सेवा दे रहे थे. वे 2018 में कॉलेज से सेवानिवृत्ति हुए थे. मौन सभा में कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थी शामिल हुए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही