Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कांग्रेस ने की बढ़ती महंगाई पर चर्चा, केंद्र की नीतियों को बताया जिम्मेदार

Advertisement
Advertisement
Bermo : कांग्रेस पार्टी द्वारा फुसरो में चौपाल लगाकर महंगाई पर चर्चा की गई. चर्चा में इंटक नेता महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि वर्ष 2013-14 का वो दौर याद कीजिए, मोदी जी देश के युवाओं और आम लोगों को कैसे-कैसे सपने दिखा रहे थे. अपने लगभग हर भाषण में वादा करते थे कि सत्ता में आते ही बेरोजगारी और महंगाई को खत्म कर देंगे. बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार. जैसे नारों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही थी. लेकिन आज उन्हें सत्ता में आए 8 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी कम होने की बजाए आसमान छू रही है. कहा कि केंद्र सरकार की विफल आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई रिकार्ड स्तर पर है. अध्यक्षीय भाषण में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल जोन के अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडे ने कहा कि बीते 14 महीनों से महंगाई दर दोहरे अंकों में है, पेट्रोल डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस से लेकर अनाज, दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/bermo-congress-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> केंद्र की मोदी सरकार ने आम आदमी को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया : प्रमोद कुमार सिंह  कार्यक्रम को बेरमो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया. बेरोजगारी चरम पर, वहीं महंगाई की मार से गरीब जनता त्रस्त है. उत्तम सिंह, छेदी नोनिया, और कृष्ण कुमार चांडक आदि ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा आटा, चावल, दही, पनीर, शहद जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगाने से महंगाई और बढ़ी है. बच्चों के लिए पेंसिल और शार्पनर से लेकर हास्पिटल बेड एवं श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी लगा दिया गया है. यही हाल रहा तो पार्टी कार्यकर्ताओं को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा. मौके पर अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- जमानत">https://lagatar.in/even-after-4-days-of-getting-bail-two-congress-mlas-are-still-in-jail-not-getting-bailer/">जमानत

मिलने के 4 दिन बाद भी जेल में बंद हैं दो कांग्रेसी विधायक, नहीं मिल रहा बेलर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही