Search

बेरमो : भाटिया एथलेटिक्स अकादमी पहुंचे कांग्रेस नेता रणविजय सिंह

Bermo : धनबाद निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह व्यवसायी रणविजय सिंह 24 जनवरी को बोकारो थर्मल स्थिति भाटिया एथलेटिक्स अकादमी पहुंचे. यहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे एथलीटों से मुलाकात की. वे अकादमी के निदेशक आशु भाटिया से भी मिले. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि जब से इस अकादमी के बारे में पता चला तब से आने की इच्छा थी. यहां के एथलीटों ने भारत का परचम लहराया है.  यहां के प्रशिक्षणार्थीं एथलीट मेधावी हैं. इन एथलीटों का सहयोग किया जाएगा. छोटे जगह से अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट निकलना गर्व की बात है. अकामदी के कोच धन्यवाद के पात्र हैं. मौके पर जनशक्ति परिषद् के जिलाध्यक्ष पिंटु सिंह मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=536137&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : दो दिवसीय अखंड अष्टजाम शुरू, लंगर आयोजित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp