Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कांग्रेस पार्टी ने गोमिया प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Bermo:  गोमिया प्रखंड कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रभारी प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में आईईएल दुर्गा पंडाल से जुलूस निकाला गया जो प्रखंड मुख्यालय तक गया. इसके बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा. पंकज पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पक्षपात पूर्ण तरीके से ईडी परेशान कर रही है. ईडी की इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाई जाय ताकि ईडी की विश्वसनीयता बनी रहे.   वहीं उन्होंने कहा कि एआईसीसी मुख्यालय में 16 जून को दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की गई है. इसकी हम निंदा करते हैं. और जांच कर दोषी पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हैं. इसे">https://lagatar.in/jamshedpur-dozens-of-nursing-and-sewing-girls-are-victims-of-food-poisoning-in-hostels-in-nh-33/">इसे

भी पढ़ें- जमशेदपुर:  एनएच 33 में हॉस्टल में नर्सिंग व सिलाई की दर्जन भर छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार

केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं को तंग कर रही है- पंकज

पंकज पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष के नेताओं पर अनावश्यक रूप से तंग कर रही है. उन्होंने ईडी के कार्रवाई पर हस्तक्षेप करने की मांग और एआईसीसी मुख्यालय में पुलिस द्वारा की गई घटना पर कार्रवाई करने मांग की है... मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, एनुल होदा, मुर्शिद अली, अभय सिन्हा, एकराम वारसी, फिरोज, कृष्णा सिंह, नरेंद्र निषाद, बद्री प्रसाद, जुल्फिकार आलम, महमूद, सहित कई लोग मौजूद रहे... इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-after-11-days-shops-open-in-the-daily-market-know-what-the-shopkeepers-said/">रांची

: 11 दिन बाद डेली मार्केट में खुली दुकानें, जानें दुकानदारों ने क्या कहा
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही