Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: कांग्रेस पार्टी की बैठक, गौरव यात्रा की तैयारी पर चर्चा

Advertisement
Advertisement
Bermo: बेरमो के ढोरी स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया. बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के दिन गौरव यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को है. इसी दिन बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी की गौरव यात्रा गोमिया प्रखंड के करमाटांड़ से निकलेगी. उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से 14 अगस्त तक 75 किलोमीटर पद यात्रा किया जाना है. यात्रा में राष्ट्रीय स्मारक और स्वतंत्रा सेनानी के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करना कार्यक्रम में शामिल है. पद यात्रा के दौरान राष्ट्रीय झंडा के साथ साथ पार्टी का झंडा भी कार्यकर्ता लेकर चलेंगे. बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल रीजनल राकोमयू के अध्यक्ष गिरिजाशंकर पांडेय, नगर परिषद फुसरो के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, बेरमो प्रखंड उपप्रमुख बिनोद साहु, चन्द्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, बेरमो प्रखंड प्रभारी आबिद हुसैन और राकोमयू ढोरी क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-primitive-tribe-birhor-beneficiaries-did-not-get-cattle/">बेरमो

: आदिम जनजाति बिरहोर लाभुकों को नहीं मिला पशु, प्रखंड मुख्यालय से निराश लौटे सभी
इसके अलावा कथारा क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस, चन्द्रपुरा बीस सुत्री अध्यक्ष रुपलाल गोप, बेरमो विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो अफ़सर, महासचिव ओम झा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रितिक रोशन सिंह, सुबोध सिंह पवार, उत्तम सिंह, बाबूलाल गिरि, राजेश्वर सिंह, श्रीकांत मिश्रा, सलीम जावेद, संतोष सिंह,परवेज अख्तर, प्रदीप महतो, पम्मी सिंह, रजनीश दास, मनोज सिंह, ललन रवानी, मो खालिद, सुनील शर्मा, सिकन्दर चौहान, रिंकु कुमार निषाद, निमाई बाउरी, पवन राव, निमाय चन्द्र मंडल, पवन शर्मा और बिनोद कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- 1">https://lagatar.in/the-grand-premiere-of-bigg-boss-16-will-be-held-from-october-1-salman-will-start-shooting-for-the-promo-in-september/">1

अक्टूबर से होगा बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर, सलमान सितंबर में शुरू करेंगे प्रोमो की शूटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही