Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : स्वतंत्रता सेनानी होपन मांझी के घर से कांग्रेस पार्टी ने शुरु की गौरव यात्रा

Advertisement
Advertisement
Bermo : आज़ादी के 75वें वर्ष और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी का गौरव यात्रा गोमिया प्रखण्ड के करमाटांड़ से शुरू हुई. इस गौरव यात्रा में झारखंड सरकार के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए. इसके पहले कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण मांझी के पुत्रबधु वीणा देवी को शॉल ओढ़ाकर और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला संयोजक अशोक चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी ने अहम योगदान के कारण आज हम आज़ादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आईआईटी, आईआईएम, यूनिवर्सिटी, रेल, सेल, भेल, उद्योग, कल कारखाने सहित मूलभूत संसाधन स्थापित किया. इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि काग्रेस पार्टी आजादी के 75 वें वर्ष को गौरव यात्रा के रूप में मना रही है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-the-slogan-given-to-remove-modi-save-the-constitution/">हजारीबाग:

मोदी हटाओ, संविधान बचाओ का दिया गया नारा

आज़ादी की लड़ाई में होपन मांझी और लक्ष्मण मांझी का अहम योगदान

मंत्री ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जो आंदोलन की जा रही थी उस आंदोलन में होपन मांझी और उनके पुत्र लक्ष्मण मांझी जी आज़ादी की लड़ाई में योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं. मौके पर प्रदेश सचिव जवाहर महथा, बोकारो जिला बीस सूत्री अध्यक्ष देवाशीष मंडल, बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मजूंर अंसारी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विमलकृष्ण चौबे व सुशील झा, महासचिव रामकिशुन रविदास, झारखंड प्रदेश सेवादल के महासचिव नरेश प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ तिवारी व हरेंद्र कुमार, अजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुबोध सिंह पवार, साधुशरण गोप, शेखर पासवान, प्रिया ओझा, अजंता, दिलीप साव, संजय जैन, विकिल गुप्ता, कृष्णा सिंह, संजय अग्रवाल, दिलीप सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/congresss-gaurav-yatra-in-jharkhand-avinash-pandey-started-the-journey-with-chanho/">झारखंड

में कांग्रेस की गौरव यात्रा, अविनाश पांडेय ने चान्हो से किया यात्रा का शुभारंभ [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही