Search

बेरमो : फुसरो में कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

Bermo, Bokaro:  फुसरो में नवर्निमित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू हुई. रुक्मिणी देवी एडुकेशनल एंड कल्चरल सोसायटी इसका आयोजन कर रही है. कलश यात्रा बनारस से आये हुए यज्ञाधीश आचार्य श्री श्रवण पाण्डेय, यज्ञाचार्य आचार्य श्री श्याम सुंदर पाण्डेय, वेदाचार्य पंडित रोहित कुमार पाण्डेय (वाराणसी), पंडित शुभम कुमार पाण्डेय (अयोध्या), पंडित सचित कुमार पाण्डेय (श्री धाम वृन्दावन) की देखरेख में संपन्न हुई. कलश यात्रा रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) से निकलकर नया रोड, फुसरो से होकर दामोदर तट पहुंची. फिर कलश यात्रा दामोदर नदी से जल कलश में भरकर रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) पहुंची. वहीं भगवान शिव के इस प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में विद्यालय के आस-पास के लगभग 500 श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-woman-who-came-to-her-maternal-home-dies-due-to-electric-shock/">बेरमो

: मायके आई महिला की करंट लगने से मौत

मौके पर गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर बेरमो प्रखण्ड प्रमुख गिरिजा देवी, थाना प्रभारी बेरमो अशोक कुमार, भाजपा नेता दिनेश कुमार सिंह, शक्ति सिंह, अमन बर्णवाल, विद्यालय के निदेशक रंजीत भारती, प्राचार्या गीता भारती, उपप्रचार्य गुरुचरण महतो, आनंद किशोर, बाला राम, ओम प्रकाश महतो, रवीन्द्र प्रसाद महतो, अभिनंदन नारायण पोद्यार, सरस्वती सिंह, लाडली कुमारी, सुदीपा ज्योति, अर्जुन शर्मा, राधा दता, लता चकवर्ती, प्रतिभा सिन्हा, उर्मिला कुमारी, उषा ठाकुर, मोहिनी गुप्ता, मनोज कुमार, स्वाति कुमारी, ज्योति सिन्हा, रुबी सरकार, दिलीप बाउरी, अजय रजवार आदि शिक्षक-शिक्षक उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-kushwahas-party-will-now-be-known-as-rashtriya-lok-morcha/">बिहारः

अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जानी जाएगी कुशवाहा की पार्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//