Search

 
 
 

बेरमो: ओएनजीसी प्लांट के ठेका मजदूरों ने राेका काम

 

दो माह से वेतन नहीं मिलने का लगा रहे हैं आरोप

Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत खुदगड्ढा गांव स्थित ओएनजीसी कंपनी के ठेकेदार के अंदर काम करने वाले मजदूरों को दो माह से मजदूरी नहीं मिलने पर काम बंद कर दिया है. इस दौरान सभी दो दर्जन मजदूर 26 सितंबर को प्लांट गेट के निकट धरने पर बैठ गए हैं. मजदूरों ने बताया कि प्लांट के अन्दर दीप इंडस्ट्रियल लिमिटेड को काम मिला है. दीप इंडस्ट्रियल का सब कॉन्ट्रैक्टर लक्ष्मीनारायण इंजीनियरिंग है. इसी कॉन्ट्रैक्टर के अंदर वे सभी मजदूर कार्यरत हैं. दो महीने से उनका मजदूरी भुगतान लंबित है. अपने वेतन की मांग को लेकर सभी मजदूर एकमत होकर दीप इंडस्ट्रियल कंपनी का काम बंद कर दिए और कहा कि जब तक मजदूरी भुगतान होने तक काम बंद रहेगा. इस संबंध में सब कॉट्रेक्टर लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने कहा कि ये मजदूर हर महीने मजदूरी बढ़ाकर मांगते हैं. जो पहले से तय है वे उसे देने को तैयार हैं. कुछ मजदूर बिना काम किये रंगदारी के रूप में वेतन मांगते हैं. इसलिए भुगतान नहीं कर पा रहे हैं. बहरहाल सतीश कुमार लाल, रमेश प्रजापति, इंसान अंसारी, आमोद प्रजापति, शंकर यादव, राजू प्रजापति, सुनील कुमार यादव, मुन्ना प्रजापति, प्रशांत कुमार, राकेश कुमार आदि मजदूर धरने पर बैठे हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-meri-mitti-mera-desh-program-organized-in-madhukarpur/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : मधुकरपुर में मेरी मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही