Search

 
 
 

बेरमो : सामाजिक कार्यों में महिला शक्ति संगठन का योगदान सराहनीय- योगेंद्र

 
Bermo : गोमिया एकता महिला शक्ति संगठन का संगठनात्मक कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया. कार्यक्रम में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. संगठन की सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया. महतो ने कहा कि गोमिया एकता महिला शक्ति संगठन अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर रहा है. वंचितों, जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने से लेकर समाज के उत्थान और विकास का जो बीड़ा इस संगठन ने उठाया है, वह काफी सराहनीय है. इस काम में उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहाक  महिलाएं अब अबला नहीं, सबला हैं. समाज, राज्य और देश के विकास में पुरुषों के बराबर भूमिका निभा रही हैं. स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं. मौके पर ससबेड़ा पूर्वी की मुखिया शांति देवी, खम्हरा मुखिया बंटी उरांव, गणक यादव, गणेश यादव, धनंजय सिंह, अमित पासवान, घनश्याम महतो, विशाल जायसवाल, दीपक रजक, विनोद यादव, विकास यादव आदि उपस्थित थे. आयोजन में संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, लीला देवी, आशा देवी, सारिका देवी, बॉबी देवी, शुचिता देवी, देवंती देवी, वीणा देवी, शोभा देवी आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-occasion-of-pranpratistha-utsav-in-ayodhya-a-grand-kalsha-yatra-will-be-held-in-nirsa-on-22nd/">धनबाद

: अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा उत्सव पर 22 को निरसा में निकलेगी भव्य कलशयात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही