Bermo : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल ने बिजली समस्या को लेकर बुधवार को गोमिया विद्युत विभाग के सब स्टेशन के समक्ष भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में संयुक्त प्रदर्शन किया. इससे पहले आइइएल मनोरंजन केंद्र के निकट से एक जुलूस निकाला गया. जो बिजली विभाग के गोमिया सब स्टेशन पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई. यहां विद्युत कार्यपालक अभियन्ता के नाम एक स्मार पत्र सौंपा गया. भाकपा नेता सह एआईवाईएफ के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि पिछले एक फरवरी से गोमिया प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नुक्कड़ सभा कर समस्याओं की जानकारी ली गई है. घरेलू बिजली के उपभोक्ताओं के समक्ष कई तरह के संकट है. उपभोक्ताओं की शिकायतों पर विभाग पहल नहीं करता है. उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्तओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ नहीं मिल रहा है. गोमिया के अर्ध शहरी क्षेत्र में मेन लाइन का तार जर्जर और पोल खतरनाक स्थिति में है. इस दौरान सभा को भाकपा भाकपा राज्य कमिटी के सदस्य इफ्तेखार महमूद, जिला सचिव पंचानंद महतो, मो.शाहजहां, मौजीलाल महतो, अनवर रफी, राजद प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के महासचिव अरुण यादव, गोमिया राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार यादव, राजद बेरमो प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार यादव आदि ने संबोधित किया. मौके पर राजद के काशीनाथ यादव, कपिलमुनि यादव, सीपीआई के निजाम अंसारी, देवानंद प्रजापति, दिवाकर महतो, महेंद्र मुंडा, अजित महतो, सानेरजा, चमन केवट, बेबी खातून, सकीला बानो, जीतू सिंह आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-another-death-in-ccls-closed-mine-who-is-responsible-all-are-silent/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : सीसीएल के बंद खदान में फिर हुई मौत, जिम्मेदार कौन? सभी हैं मौन [wpse_comments_template]
बेरमो : बिजली समस्या को लेकर भाकपा व राजद ने किया प्रदर्शन

Leave a Comment