Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीपीआई ने बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Bermo : सीपीआई बेरमो अंचल के सचिव बृजकिशोर सिंह ने बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो की लंबाई बढ़ाने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने धनबाद रेल मंडल प्रबंधक को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा कि गोमो-बरकाकाना रेल लाइन की दोहरीकरण कार्य अभी चल रहा है. नव निर्मित बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 और 2 की लंबाई छोटी है. ट्रेनें खड़ी होने पर चार-पांच बोगियां प्लेटफार्म से बाहर रहती है. इसके वजह से इस स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होती है. पत्र में कहा गया है कि प्लेटफार्म की विभागीय जांच कराकर उसकी लंबाई बढ़ाई जाए. यह जन-सुरक्षा का मामला है. एक महीने के अंदर प्लेटफार्म की लंबाई नहीं बढ़ाए जाने पर पार्टी आंदोलने छेड़ेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=249779&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : कॉमन रिव्यू मिशन की टीम पहुंची बोकारो, खंगाला दस्तावेज [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही