Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भाकपा माओवादियों ने दूसरे दिन भी की पोस्टरबाजी, दहशत

Advertisement
Advertisement
Bermo : भाकपा माओवादियों ने गोमिया प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कई गांव में पोस्टरबाजी कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. पिछले एक दशक से बेरमो अनुमंडल के उक्त थाना क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि कम हुई थी और पुलिसिया कार्रवाई जोरों पर होने के कारण ग्रामीण दहशत मुक्त होकर जीवन यापन कर रहे थे. लेकिन बीती 19 सितंबर की रात को थाना क्षेत्र के चुटे, सवई, छोटकी सीधाबारा और कुर्कनालो में भाकपा माओवादी द्वारा जगह-जगह पोस्टर चिपकाने की सूचना है. इसी प्रकार आईईएल थाना क्षेत्र में भी पोस्टर मिला है. इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टर गिराने की सूचना मिली है. जांच कराई जा रही है.

चतराचट्टी थाना क्षेत्र में पोस्टरबाजी की

बता दें कि एक दिन पहले लालपनिया थाना क्षेत्र के महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ललपनिया मुख्य बाजार में करीब 8 पोस्टर चिपका कर सनसनी फैला दी थी. इसके बाद दूसरे दिन चतराचट्टी थाना क्षेत्र में पोस्टरबाजी कर यह जता दिया है कि एक बार फिर भाकपा माओवादी अपने संगठन को विस्तार करने में जुट गई है.

21 सितंबर को भाकपा माओवादी संगठन का स्थापना दिवस

गौरतलब हो कि 21 सितंबर को भाकपा माओवादी संगठन का स्थापना दिवस है. इसी निमित्त जगह-जगह पोस्टबाजी कर स्थापना दिवस को सफल बनाने में लगी है. एक दिन पहले ही पोस्टबाजी कर माओवादियों ने जता दिया था, लेकिन पुलिस विभाग सोती रही. पुनः दूसरे दिन पोस्टर बाजी कर पुलिस को चुनौती दी है. बहरहाल पुलिस चिपकाए गए पोस्ट को उखाड़ने में लगी है. वहीं क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पुराने दिनों की याद ताजा करा दी.
इसे भी पढ़ें – कैलाश">https://lagatar.in/another-feat-of-kailash-tibdewal-built-smriti-bhawan-in-the-playground/">कैलाश

टिबड़ेवाल का एक और कारनामा : खेल मैदान में बना दिया स्मृति भवन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही