Bermo : भाकपा-राजद जन अभियान की ओर से पेटरवार के चरगी स्थित बिजली सबस्टेशन के समक्ष बुधवार 15 मार्च को बिजली उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया. इफ्तिखार महमूद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली वितरण निगम की भूमिका बिल्कुल महाजन जैसी है, न तो समय पर बिजली बिल दिया जाता है और न ही जर्जर तार-पोल बदला जा रहा है. ऊर्जा विभाग द्वारा एक सौ यूनिट मुफ्त बिजली की जारी अधिसूचना का भी अनुपालन नहीं हो रहा है. पांच सूत्री स्मार पत्र सौंपते हुए कहा कि जल्द मांगे नहीं मानी गई तो पेटरवार-रामगढ़ पथ को जाम कर दिया जाएगा. प्रदर्शन का नेतृत्व पंचानन महतो, महेंद्र गुंडा, अरुण यादव, अयूब अंसारी, अजीत महतो, उमाचरण रजवार, मणिलाल बास्के आदि कर रहें थे. सभा की अध्यक्षता महेंद्र मुंडा ने की. मौके पर आफताब आलम, शाहजहां, मोहम्मद अनवर, अरुण यादव, देवानंद प्रजापति, अनवर रफी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-demand-to-take-action-against-aman-singhs-henchman/">यह
भी पढ़ें : चंद्रपुरा : अमन सिंह के गुर्गे के खिलाफ कार्रवाई करने मांग [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : चंद्रपुरा : अमन सिंह के गुर्गे के खिलाफ कार्रवाई करने मांग [wpse_comments_template]
Leave a Comment