Search

 
 
 

बेरमो : ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर माकपा प्रतिनिधिमंडल बीडीओ से मिला

 
Bermo : गोमिया प्रखंड की जन समस्याओं को लेकर माकपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो से मिला और वार्ता की. बीडीओ ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. वार्ता में माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य रामचंद्र ठाकुर भी मौजूद थे. ज्ञात हो कि पार्टी नेताओं ने इससे पहले बीडीओ को 24 सूत्री मांगपत्र सौंपा था. माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने बताया कि 24 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 11 जनवरी को प्रखंड कार्यालय के सामाने धरना दिया गया था. आज उन्हीं मांगों पर बीडीओ के साथ वार्ता हुई. मांगों में इच्छुक लोगों को पशुपालन योजना का लाभ देने, मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर जरूरतमंदों को रोजगार देने, गोमिया की ही किसी एजेंसी को उज्ज्वला योजना का जिम्मा देने, पेयजल, राशन कार्ड व अन्य मांगें शामिल हैं. वार्ता में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य श्याम सुंदर महतो, जिला सचिव मंडल सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास, विनय महतो, घनश्याम महतो, भुनेश्वर महतो, भोला स्वर्णकार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बुमराह">https://lagatar.in/a-new-record-in-the-name-of-bumrah-became-the-first-indian-fast-bowler-to-do-so-in-test-cricket/">बुमराह

के नाम एक नया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही