Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: माकपा ने किया दिल्ली रैली का समर्थन

Bermo : बोकारो जिला माकपा कमेटी की एक बैठक कॉमरेड श्याम बिहारी सिंह दिनकर की अध्यक्षता में शुक्रवार 10 मार्च को जारंगडीह में हुई. बैठक में बोकारो जिला प्रभारी कॉमरेड रामचंद्र ठाकुर उपस्थित थे. जिला सचिव कॉमरेड भागीरथ शर्मा ने कमेटी के पिछले कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार न केवल मजदूरों व किसानों के अधिकारों पर हमला कर रही है, बल्कि देश के जनतंत्र और संविधान पर भी आघात कर रही है. सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी 5 अप्रैल को दिल्ली में किसान मजदूर रैली होने जा रही है. पार्टी ने उस रैली का समर्थन किया है. जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि त्रिपुरा में हुए चुनाव के बाद भाजपा पूरे प्रदेश में आगजनी व गुंडागर्दी कर रही है. आने वाले दिनों में जिले की जन समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा. बैठक में प्रदीप कुमार विश्वास, शकूर अंसारी, कुमार सत्येंद्र, आरके गोराई, विजय भोय, राकेश कुमार, मनोज पासवान, सुमित्रा देवी, रेनू दास, जटाधारी सिंह आदि उपस्थित थे यह">https://lagatar.in/bermo-sdo-investigates-five-pds-shops/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : एसडीओ ने की पांच पीडीएस दुकानों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही