Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पंचायत चुनाव को लेकर सीपीआईएम 11 जनवरी को प्रदर्शन करेगी

Advertisement
Advertisement
Bermo : सीपीआईएम गोमिया प्रखंड कमेटी राज्य में पंचायत चुनाव अविलंब कराने समेत अन्य मांगों को लेकर 11 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी. यह निर्णय स्वांग गोमिया स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक में सीपीआईएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र ठाकुर, राज्य कमेटी सदस्य श्याम सुंदर महतो  एवं जिला सचिव मंडल सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे. बैठक में विचार व्यक्त करते हुए रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि राज्य कमेटी के आह्वान पर राज्य में पंचायत चुनाव व अन्य स्थानीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. विगत डेढ़ महीनों से राज्य सरकार आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम चला रही है. इस कार्यक्रम की वजह से राज्य सरकार ने झारखंड में पंचायत चुनाव टाल दिया है, जो सरासर जनता के साथ धोखा है. उन्होंने कहा कि राज्य में अविलंब पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर सीपीआईएम 11 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी. बैठक में श्याम सुंदर महतो, प्रदीप कुमार विश्वास  और राकेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए. बैठक की अध्यक्षता विनय महतो ने की. बैठक में सीपीआईएम गोमिया प्रखंड कमेटी के सदस्य घनश्याम महतो, शंकर प्रजापति, विनय स्वर्णकार, भुनेश्वर महतो, योगेन्द्र प्रजापति, भोला स्वर्णकार, केशु कमार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=213871&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : आरोपी शिक्षक ने पुलिस पर लगाया नाखून उखाड़ने का आरोप [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही