Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : स्कोर्पियो लूटकर भाग रहे अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

Bermo : गिरिडीह से स्कोर्पियो लूटकर भाग रहे अपराधियों को पेटरवार पुलिस ने सोमवार 15 मई को खदेड़कर पकड़ लिया है. पुलिस के गिरफ़्त में दो अपराधी आये हैं, जबकि तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा. पेटरवार थाना पुलिस गिरफ़्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है.

                  हवाई फ़ायरिंग से फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गिरिडीह से एक स्कोर्पियो कार को रांची के लिए बुक किया. स्कोर्पियो जब कुछ दूर चली तो ड्राइवर को एहसास हुआ कि वो अपराधियों के चंगुल में फंस गया है. वह भीड़भाड़ वाले इलाके तक पहुंचने का इंतज़ार करने लगा. कार जैसे ही तेनु रोड स्थित बुढ़वाटांड़ पहुंची ड्राइवर ने बचाओ-बचाओ कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया. ड्राइवर की आवाज़ सुनकर लोगों ने स्कोर्पियो रोकी तो अपराधियों ने दो राउंड हवाई फ़ायरिंग कर दी. दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. किसी ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पेटरवार थाना पुलिस ने दो अपराधियों को खदेड़कर दबोच लिया, जबकि तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा. पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अभी पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. यह">https://lagatar.in/tenughat-common-service-center-inaugurated-in-tenughat-college/">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : तेनुघाट कॉलेज में कॉमन सर्विस सेंटर का हुआ उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही