Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सड़क के दोनो किनारे खड़ा हुजूम टकटकी लगाए कर रहा था अपने ‘टाइगर’ का इंतज़ार

Bermo : राजनीति में सादगी, सरलता और सहजता के प्रतीक थे दिवंगत डुमरी के विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो. गांव, गरीब और किसान से कितना गहरा लगाव था, इसका अहसास शुक्रवार को गिरिडीह के डुमरी से लेकर बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के नवाडीह के अलारगो गांव तक उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ से हुआ.

     दोनों हाथ जोड़कर लोगों ने `टाइगर` को किया अंतिम प्रणाम

डुमरी विधानसभा क्षेत्र के सीमा में जैसे ही पार्थिव शरीर का काफिला प्रवेश किया कि नावाडीह से लेकर डुमरी और डुमरी से उनके गांव अलारगो तक सड़क के दोनों किनारे हज़ारों की संख्या में लोग अपने जननायक का एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए खड़े थे. महिला हो या पुरूष, बूढ़े हो या बच्चे सभी की आंखें नम और दिल भारी था. जिस सड़क से पार्थिव शरीर का काफिला गुजरता, सड़क किनारे खड़े लोग फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि देते. जिनके हाथ में फूल नहीं था वे दोनों हाथ जोड़कर टाइगर को आखिरी प्रणाम करते. [caption id="attachment_602019" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BEd-COLELGE-BHEED-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> बीएड कॉलेज परिसर में
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़[/caption]

अलारगो स्थित बीएड कॉलेज परिसर में अंतिम दर्शन की थी व्यवस्था

नावाडीह प्रखंड में अलारगो स्थित सिंगारी मोड़ के बीएड कॉलेज परिसर में अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई थी. कॉलेज के पूरे मैदान में हज़ारों की संख्या में लोग जमा हुए थे. जब पार्थिव शरीर बीएड कॉलेज पहुंचा तो विलंब होने के कारण ज्यादा देर तक काफिला वहां नहीं रुका. दस मिनट के बाद वहां से सीधे पार्थिव शरीर को पैतृक घर ले जाया गया. जहां विधि विधान के साथ रस्म अदायगी पूरी की गई. इसके बाद वहां भण्डारीदाह स्थित दामोदर नदी के घाट के लिए शवयात्रा निकली. दामोदर नदी घाट पर उमड़े जनसैलाब ने "टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहे", "जब तक सूरज चांद रहेगा, टाइगर जगरनाथ महतो का नाम रहेगा" जैसे गगनभेदी नारों के साथ अंतिम विदाई दी. [caption id="attachment_602017" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SUDESH-MAHTO-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> अंतिम दर्शन के इंतज़ार में बैठे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद सीपी चौधरी, विधायक मथुरा महतो व अन्य[/caption]

      आजसू सुप्रीमो सहित कई विधायक व पूर्व सांसद अंतिम संस्कार में शामिल

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, योगेंद्र प्रसाद, लालचंद महतो, उमाकांत रजक, जिप उपाध्यक्ष बबिता देवी, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, डॉ.सुरेंद्र राज, झारखंड आंदोलनकारी काशीनाथ केवट सहित हज़ारों की संख्या में लोग इस अंतिम संस्कार में शिरकत किया. [caption id="attachment_602022" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAGARNATH-KAFILA-1-300x148.jpg"

alt="" width="300" height="148" /> रांची से बोकारो सीमा के चरगी में पार्थिव शरीर के काफिला की अगवानी करते लोग[/caption]

                   जिला प्रशासन था मुस्तैद

बोकारो जिला प्रशासन जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर का काफिला दोपहर को रांची से बोकारो सीमा क्षेत्र पेटरवार के चरगी घाटी में प्रवेश किया. जहां बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चन्दन झा समेत अन्य पदाधिकारियों ने पार्थिव शरीर के काफिले की अगवानी की. उनके पैतृक गांव ले जाने के हर रास्ते पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे. डीआइजी मयूर पटेल, डीडीसी कीर्तीश्री जी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, डीपीएलआर मेनका, एसी सादात अनवर समेत जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कर्मी दायित्वों के निर्वाहन के लिए दिनभर डटे रहें. यह">https://lagatar.in/bermo-tiger-willin-in-panchatattva-cm-hemant-soren-and-vidhansabha-speaker-ravindranath-mahto-attended-the-funeral/">यह

भी पढ़े : बेरमो : टाइगर…पंचतत्व में विलीन, सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा स्पीकर रविन्द्रनाथ महतो अंत्येष्टि में हुए शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही