Search

 
 
 

बेरमो : रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सीआरपीएफ जवान घायल, हालत गंभीर

 
Bermo : सीआरपीएफ 26 बटालियन के जवान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गये है. जवान इंजन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद जवान को रिम्स रेफर कर दिया गया. पढ़ें - शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-mouthpiece-saamana-wrote-shinde-faction-mlas-are-nachanias-bulls-sold-for-50-50-crores/">शिवसेना

के मुखपत्र सामना ने लिखा, शिंदे गुट के विधायक नचनिया हैं… 50-50 करोड़ में बेचे गये बैल हैं
इसे भी पढ़ें - शेयर">https://lagatar.in/the-glory-returned-in-the-stock-marketsensex-gains-605-points-wipro-top-gainer/">शेयर

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 605 अंकों की तेजी के साथ खुला, विप्रो टॉप गेनर

सीआरपीएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा

सीआरपीएफ बोकारो रेंज के डीआइजी डीके चौधरी और कमांडेंट केपी सिंह ने बताया कि नक्सलियों द्वारा 26 जून से 2 जुलाई तक दमन विरोधी सप्ताह मनाया जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सीआरपीएफ 26 बटालियन के जवान गोमो बरकाकाना रेल खंड के डुमरी विहार और दनिया स्टेशन के बीच कांशीटांड गांव के निकट रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. उसी समय गोमो चोपन सवारी गाड़ी डुमरी स्टेशन से खुलने के बाद दनिया स्टेशन की ओर जा रही थी. जवान रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे. एक ट्रैक पर सवारी गाड़ी थी. सीआरपीएफ हवलदार राजेश कुमार  सवारी गाड़ी को ध्यान में रखकर ट्रैक पार कर रहे थे, लेकिन एक दूसरे रेलवे ट्रैक को पार करते उसी समय वह इंजन के चपेट में आ गया. उनके साथ अन्य साथी जवानों ने तुरंत उसे गोमिया अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार कराया. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चॉपर से रांची भेज दिय गया है.. घायल हवलदार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें - राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-yashwant-sinha-the-joint-candidate-of-the-opposition-will-file-nomination-today-many-leaders-including-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-will-be-present/">राष्ट्रपति

चुनाव : विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज करेंगे नामांकन, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता रहेंगे मौजूद  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही