Search

 
 
 

बेरमो : अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाना नव नियुक्त मंत्री बेबी देवी के लिए चुनौती

 
अनंत कुमार Bermo :  दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की विधवा लेडी टाइगर के नाम से विख्यात बेबी देवी ने 3 जुलाई को हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. जगरनाथ महतो के निधन के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि उनकी विधवा या पुत्र को मंत्री बनाया जाएगा. पिछले तीन माह के उहापोह के बाद बेबी देवी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद उन्हें उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आवंटित कर दिया गया. जगरनाथ महतो के जिम्मे शिक्षा विभाग के अलावा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग भी था. नव नियुक्त मंत्री को कई चुनौतियों से सामना करना पड़ेगा, जिसमें अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाना भी शामिल है. मंत्री का गृह जिला बोकारो अवैध शराब बिक्री का केंद्र रहा है. झारखंड से सटे बिहार में शराबबंदी है. बिहार में बोकारो से अवैध शराब का कारोबार किया जाता है. इसका खुलासा बिहार पुलिस की टीम ने बालीडीह में छापेमारी कर की थी. बिहार में नकली शराब के सेवन से लोगों के मारे जाने की खबर अकसर आती रहती है. जगरनाथ महतो ने कहा था कि बिहार की नौबत झारखंड में नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा था कि अवैध शराब के कारोबार से झारखंड में राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसलिए अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना जरूरी है. अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए झारखंड-बिहार बॉर्डर पर चौकसी बढ़ानी होगी. झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित चौपारण, कोडरमा के रजौली, डाल्टेनगंज, गिरिडीह और साहेबगंज के रास्ते अवैध शराब की बोतलें बिहार भेजी जाती है. इन सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ानी पड़ेगी. झारखंड में भी अवैध शराब बनाने वाले माफिया गिरोह सक्रिय है. बेबी देवी के लिए इन माफिया गिरोह से निपटना चुनौतीपूर्ण होगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686389&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 4 जुलाई को गोमिया में होगा धरना-प्रदर्शन, जनजागरण रथ रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही