Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर 23 हज़ार की साइबर ठगी

Bermo : साइबर अपराधियों ने बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर गोमिया के एक उपभोक्ता से 23 हज़ार रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी श्रवण कुमार ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि सोमवार 20 मार्च को दिन के करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया. फोन पर कहा गया कि आपका बिजली जमा है, लेकिन बिल अपडेट नहीं हुआ है. जल्द अपडेट करा लें, नहीं तो बिजली कनेक्शन कट जाएगा. इसके बाद श्रवण कुमार से अपडेट करने के लिए उपभोक्ता नंबर, आधार नंबर सहित अन्य जानकारी मांगी. कुमार ने उन्हें सारा ब्योरा दे दिया. कुछ ही देर में उसके एसबीआई के खाते से 22 हज़ार 8 सौ रुपये की निकासी हो जाने का मोबाइल पर मैसेज आया. मैसेज आते ही श्रवण भौचक्के रह गये और ठगी होने का अंदेशा लग गया. कुमार ने तुरंत इस संबध में गोमिया पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजेश रंजन ने जांच शुरु कर दी है. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-maoist-arrested-for-blowing-up-maoist-pravils-residence-with-landmine/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : माओवादी प्रवील के आवास को लैंडमाइन से उड़ाने वाला माओवादी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही