Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बेटी की शादी से एक दिन पहले फटा सिलेंडर, आग में सबकुछ हुआ स्वाहा

Bermo : गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के कंडेर पंचायत अंतर्गत होन्हे गांव में शुक्रवार 19 मई को गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर धू-धूर कर जल गया. घर में शादी के लिए रखे लाखों रुपये का सामान आग में स्वाहा हो गया. जानकारी के अनुसार होन्हे गांव निवासी मोहन महतो की बेटी की शादी 20 मई को रामगढ़ जिला के कुजू अंतर्गत मुरपा गांव के लड़के के साथ होनी है. गुरुवार 18 मई को लगन था. घर पर मेहमान थे. शुक्रवार 19 मई की सुबह चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा को चालू किया, वैसे ही आग लग गई. पाइप से गैस का रिसाव धीरे-धीरे तेज़ हो गया. परिवार के लोग सिलेंडर की आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, मगर कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. मेहमान व घर के लोगों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई इसी दौरान आग फैलते ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और घर के चार कमरे और दो बरामदे धू-धू कर जल गये. [caption id="attachment_642203" align="alignnone" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/AAG-6-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> आग में पूरी तरह स्वाहा हो चुका घर[/caption]

         पड़ोसियों ने की कोशिश, मगर रहे नाकाम

मोहन महतो के पड़ोसियों ने डेगची, बाल्टी लेकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर लकडी और खपरैल मकान होने के कारण आग की लपटें पूरे घर में फैल गई. कुछ ही देर में पूरी तरह से घर जलकर खाक हो गया. पड़ोसी जीतू महतो, धनेश्वर करमाली, भुनेश्वर महतो, चुरामन, पारसनाथ, वकील महतो, कमलेश महतो, मोहन महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया मगर वे नाकाम रहे.

   अब ना खाने को एक दाना बचा, ना सिर पर छत

मोहन महतो ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बड़ी बेटी है, जिसकी शादी 20 मई को है. घर का राशन सहित कपड़े और शादी के लिए रखे अन्य सामग्री सबकुछ जलकर खाक हो गया. सिर पर छत के साथ-साथ शादी की भी चिंता हो रही है. घटना की जानकारी मिलते ही महुआटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. फोन पर अंचल अधिकारी गोमिया को सूचना दे दी गई है. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-two-day-sendra-festival-of-tribals-begins-with-worship/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : पूजा-अर्चना के साथ आदिवासियों का दो दिवसीय सेंदरा पर्व शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही