Search

 
 
 

बेरमो : CBSE बारहवीं की परीक्षा में डी.ए.वी. स्वांग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, छात्रों ने किया स्कूल का नाम रौशन

 
Bermo : डी.ए.वी. स्वांग के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रौशन किया है. राशि गुलाटी ने 94.20% अंक लाकर विद्यालय में टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया.  विज्ञान संकाय में राशि गुलाटी ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम, शुभोश्री स्वाइन ने 91% अंक लाकर द्वितीय एवं मृतुंजयश्री तथा अंकित कुमार प्रजापति दोनों ने 88.6% अंक लाकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है. वहीं वाणिज्य संकाय में आकृति प्रिया ने 94% अंक लाकर प्रथम, साक्षी कुमारी ने 93.2% अंक लाकर द्वितीय तथा सिद्धांत ने 93% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है. विज्ञान संकाय में कुल 81 एवं वाणिज्य संकाय में 107 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 10 ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक हर्षद दातार, झारखंड ज़ोन के एआरओ श्री अरुण कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा ने सम्मिलित रूप से बधाइयां देते हुए छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-students-of-kailash-rai-saraswati-vidya-mandir-hoisted-the-flag-in-cbse-10th/">कोडरमा

: CBSE 10th में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही