Search

 
 
 

बेरमो : बकाये मानदेय भुगतान की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने दिया धरना

 
Bermo : डाटा ऑपरेटरों ने कोविड काल में किये गए कार्य का बकाये मानदेय भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार 25 मई को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के बाहर धरना दिया. डाटा ऑपरेटरों ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारियों को एक पत्र सौपा. डाटा ऑपरेटरों ने कहा कि कोविड के दौरान कोविन पोर्टल में डाटा संधारण के लिए लगभग 40 से 45 डाटा ऑपरेटरो को सीएचसी गोमिया में रखा गया था. जो ग्रामीण सेवा संस्थानों में जाकर कोविड टीकाकरण मे डाटा संधारण का कार्य करते थे. लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद उनके बकाये मानदेय का भुगतान नहीं किया गया. कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर सभी डाटा ऑपरेटरो का लंबित भुगतान नहीं किया गया तो बाध्य होकर सभी ऑपरेटर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे. मौके पर शशांक कुमार,नवीन रविदास, गीतांजलि कुमारी, रोनित कुमार, सुमित कुमार, आकाश प्रजापति, सूरज कुमार, विकास प्रजापति, साहिल रजा, रिजवानुल आदि शामिल थे. वहीं, बोकारो के सिविल सर्जन डॉ.अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि डाटा ऑपरेटरों का लंबित मानदेय का आवंटन अभी तक नहीं आया है. आवंटन आते ही सभी का लंबित भुगतान कर दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-the-existence-of-dvcs-bokaro-thermal-b-plant-will-now-become-history-will-be-dismantled/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : डीवीसी का बोकारो थर्मल बी प्लांट का अस्तित्व अब बन जाएगा इतिहास, किया जाएगा डिस्मेंटल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही