Search

 
 
 

बेरमो : डीएवी स्कूल स्वांग के प्राचार्य को डीडीसी ने किया सम्मानित

 
आर्थिक रूप से कमजोर 25 फीसदी विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर मिला प्रशंसा पत्र Bermo : `शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर 25 फीसदी विद्यार्थियों का विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर बोकारो के डीडीसी ने डीएवी स्कूल स्वांग के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया. डीडीसी कृतिश्री ने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित शिक्षा से जोड़ना वास्तव में अत्यंत ही सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है. लिहाजा प्राचार्या का कार्य इस निमित्त बेहतर है. प्रशंसा पत्र पाने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि डीएवी परिवार एवं संस्था के लिए यह अत्यंत ही गौरव का पल है. डीएवी स्कूल स्वांग लगातार प्रयासरत रहता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए. इसी उद्देश्य से 25 फीसदी बच्चों की नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-ccl-and-samarpan-a-noble-initiative-planted-saplings/">बेरमो

: सीसीएल व समर्पण एक नेक पहल ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही