Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : डीडीसी ने बिरहोर टंडा ग्राम का किया दौरा, समस्याओं से हुईं रूबरू

Advertisement
Advertisement
सभी 28 घरों को हर घर नल योजना से अच्छादित करने का निर्देश   Bermo : बोकारो की डीडीसी कीर्तिश्री जी ने गुरुवार 20 जुलाई को गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के बिरहोर टंडा ग्राम का दौरा किया. बिरहोर समुदाय के लोगों की समस्या एवं आजीविका से संबंधित बातों से रूबरू हुईं. उन्होंने डीएमएफटी–पीएमयू को उक्त ग्राम के लिए आजीविका एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया. गोमिया बीडीओ कपिल कुमार को वहां निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य यथाशीघ्र पूरा कराने को कहा. तेनुघाट पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को भी उक्त ग्राम अंतर्गत सभी 28 घरों को हर घर नल योजना से अच्छादित करने का निर्देश दिया. भूमिहीन परिवारों के लिए निर्मित 41 आवासों का भी निरीक्षण किया एवं परिसर क्षेत्र में पेवर्स ब्लॉक एवं अन्य कार्य के लिए सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया. गोमिया बीडीओ को आगामी 15 अगस्त तक सभी आवासों में लाभुकों के गृह प्रवेश कराने के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा. इसके बाद जिला परिषद डाक बंगला में चल रहें जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया एवं जिला अभियंता को एक माह में कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर गोमिया सीओ संदीप अनुराग टोपनो, बीपीओ, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं अन्य पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-corporations-campaign-against-water-exploitation-in-chas-motor-pump-seized/">बोकारो

: चास में जलदोहन के खिलाफ निगम का अभियान, मोटर पंप जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही