Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: एक महिला व एक युवक की फंदे से झूलता मिला शव

Bermo: बेरमो अनुमंडल के कथारा और आईइएल थाना क्षेत्र में 8 मई को एक महिला व एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला. आईइएल थाना के एएसआई दिलीप कुमार दास ने बताया कि खम्हरा गांव के सुभाष चौहान की माता 50 वर्षीय अरणी देवी का शव घर से लगभग एक सौ मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलते मिला. मृतक के पति धनेश्वर नोनिया का निधन पूर्व में ही हो चुका है. परिजन उसे पेड़ से उतारकर ले गए थे शव घर पर मिला. पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया है. दूसरा मामला कथारा ओपी क्षेत्र के झिरकी गांव निवासी सज्जाद अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र आफताब अंसारी अपने ही कमरे में पंखे से झूलता हुआ मिला. थाना प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि आफताब अंसारी जब सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला तब उसके परिजन उसे जगाने गए तो देखा कि वह पंखे से झूल रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पूछताछ के बाद पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों ही मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630633&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : मणिपुर में पढ़ रहे झारखंड के विद्यार्थियों ने वापसी के लिए लगाई गुहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही