Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति का शव बरामद

Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के डुमरी विहार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 3 जून को एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया. शव की शिनाख्त पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के भूपातीपली गांव निवासी भोलानाथ शिकारी (52) के रूप में हुई है. सुबह के समय कुछ लोगों ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शव देखकर तुलबुल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सोरेन को जानकारी दी. सोरेन ने तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. जानकारी पाकर सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव बरामद कर लिया. इसी बीच सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, तुलबुल पंचायत के उप मुखिया नरेश साव, दुलारचंद केवट भी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक अपनी पत्नी टुरी शिकारी के साथ 15 दिन पूर्व इलाज कराने अपने गांव से गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत डुमरी बिरहोरटंडा अपनी भगिनी लुबिया बिरहोर के घर आया था. वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था. आशंका है कि ओवरब्रिज से गिरकर उसकी मौत हुई होगी. सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657015&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा नेता ने 90% अंक लाने वाली छात्रा को दिया स्मार्ट वाच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही