Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : लापता युवक का ओडिशा में मिला शव

Bermo : गोमिया प्रखंड के महुआटांड निवासी 37 वर्षीय अरूण केवट का शव 10 जून को ओडिशा के बालनगिरि में मिला. बता दें कि अरुण केवट 05 जून को काम की तलाश में विशाखापट्टनम गया था लेकिन मन लायक काम नहीं मिलने पर वह 08 जून को ट्रेन से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में वह बालनगिरि स्टेशन से लापता हो गया. उसके साथ लौट रहे साथियों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी. युवक के लापता होने की जानकारी मिलते ही घर वाले परेशान हो गए. परिजन उसकी तलाश में ओडिशा चले गए. बालनगिरि रेलवे पुलिस से मिलने पर उसके निधन की जानकारी मिली. बताया जाता है कि ब्रेन हैमरेज से उसकी मौत हुई है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर सुरक्षित रखा है. परिजन शव को लाने की तैयारी में जुटे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663676&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : लाखों की डीआई पाइप के साथ एक नक्सली,पूर्व मुखिया सहित सात गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही