Search

 
 
 

बेरमो : वृद्ध महिला का शव कुएं से बरामद

 
Bermo : गोमिया के आईइएल थाना क्षेत्र के करमाटांड पेट्रोल पंप के निकट एक कुएं से वृद्ध महिला का शव 9 जून को बरामद किया गया है. खम्हरा पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजेश साव ने बताया कि स्व लुकस हांसदा की पत्नी फुलमनी देवी 76 वर्ष घर पर अकेले रहती है. आशंका है कि 8 जून की शाम को वह पेट्रोल पंप के पीछे जाने के क्रम में कुएं में गिर गई. 9 जून को कुछ बच्चे उधर खेलने गए तो देखा कि एक महिला का शव कुएं में तैर रहा है. बच्चों की सूचना पर महिला के रिस्तदार से साथ पहुंचे गांव वालों ने शव का कुएं से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर पहुंचे आईइएल थाना प्रभारी अभिषेक महतो ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया। महिला का एक सौतेला बेटा स्टीफन हांसदा है, जो हजारीबाग में रहता है. उसे घटना की सूचना दे दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662692&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : छापेमारी अभियान में पुलिस ने पकड़े तीन चोर, 11 बाइक बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही