Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: रेलवे साइडिंग में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग साइट को किया बंद

Bermo : बेरमो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनार रेलवे साइडिंग में एक युवक का शव मिला है. उसकी पहचान बरवाबेड़ा बस्ती मोहम्मद इकबाल (32 वर्ष) के रूप में हुई है. शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बीएंडके प्रक्षेत्र की खास महल कोनार परियोजना स्थित आउटसोर्सिंग पैच को बंद कर दिया. 9 फरवरी की दोपहर कोनार परियोजना के रेलवे साइडिंग स्थित में बरवा बेड़ा निवासी मोहम्मद कासिम के पुत्र मोहम्मद इकबाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई. खबर जैसे ही गांव पहुंची तो सैकड़ों की संख्या महिला, पुरुष, बूढ़े, बच्चे वहां जमा हो गए. देखते ही देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने खदान के साथ-साथ आउटसोर्सिंग पैच को बंद कर दिया. शव को वहीं रख कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. घटना की जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश चौहान को हुई तो वे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामला को शांत कराया और जाम हटाया. इस संबंध में श्री चौहान ने बताया कि इकबाल का रेलवे ट्रैक की चपेट में आने से मौत हो गई है. उसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

हैवी ब्लास्टिंग का विरोध करता था इकबाल

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक इकबाल लगातार हैवी ब्लास्टिंग का विरोध करता था, जिसको लेकर वह खदान के साथ-साथ आउटसोर्सिंग पैच को भी बंद करवाने का काम करता था. सीसीएल लगातार कोयला निकालने के लिए तेज गति का विस्फोट करता है, लिहाजा गांव दर्जनों घरों में भयंकर दरारें आ गई. ग्रामीणों के अनुसार, इकबाल के इसी विरोध के कारण सीसीएल प्रबंधक ने इसके विरुद्ध कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला भी दर्ज करवाया था. इधर, काम से भी उसे हटा दिया गया था. कुछ दिनों से वह काफी तनाव में था. तनाव के कई कारण बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी में है.
इसे भी पढ़ें – जडेजा">https://lagatar.in/jadeja-was-accused-of-ball-tempering-bcci-expressed-displeasure-told-what-happens/">जडेजा

पर लगा बॉल टेम्‍पर‍िंग का आरोप, BCCI ने जतायी नाराजगी, बताया क्‍या होता है …(Video)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही