Search

 
 
 

बेरमो : अन्न वितरण का कमीशन नहीं मिलने से डीलर नाराज

 


1 अगस्त से हड़ताल करने की दी चेतावनी
Bermo (Bokaro) : गोमिया प्रखंड फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन की बैठक 5 जुलाई बुधवार को एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र रजक की अध्यक्षता में एसोसिएशन के कार्यालय में हुई. बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में वितरित अनाजों के कमीशन अभी तक नहीं मिला है. एमएफएसए योजना में वितरित अनाजों के कमीशन भुगतान भी नहीं किया गया है. सरकार डीलरों की कमीशन बृद्धि व मानदेय की स्वीकृति भी नहीं दे रही है. बैठक में तय किया गया कि इन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो प्रदेश एसोसिएशन के निर्देश पर एक अगस्त से जन वितरण के दुकानदार अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे. मौके पर मुरली रविदास, भीमसेन पासवान, रामलखन प्रसाद, रंजीत कुमार, एनुल अंसारी, कुलेश्वर पासवान, सुनीता कुमारी, निर्मला देवी, अशोक कुमार अग्रवाल, रामचंद्र हांसदा, कुलेश्वर रविदास, शरण रविदास, शारदा देवी, शबनम आरा, जनार्दन जायसवाल, राजेंद्र रवानी, बद्री पासवान, प्रकाश गंझू, चंद्रशेखर पांडेय आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689235&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : चाकू से हमला कर महिला को घायल कर फ़रार हुआ युवक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही