Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भाजपा नेता के पुत्र का निधन, शोक की लहर

Bermo : फुसरो के कारगली रेलवे कॉलोनी निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह के 37 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह का निधन हो गया है. उनके निधन से कॉलोनी वासी शोकाकुल हैं. वह कैंसर रोग से पीड़ित थे. निधन की सूचना पाकर आसपास के कई लोग उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया. शोक व्यक्त करने वालों में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता सह शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, उषा सिंह, अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, टुनटुन तिवारी, आशुतोष कुमार सिंह, वैभव चौरसिया, दिनेश सिंह, नवल किशोर सिंह, भरत वर्मा, अशोक सिंह, अभय सिंह, पिंटू सिंह, नंदलाल सिंह, शंकर सिन्हा, महेंद्र चौधरी, मीनू अग्रवाल समेत गणमान्य लोग शामिल हैं. उनका अंतिम संस्कार रामविलास स्कूल के समीप दामोदर नदी तट पर किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619544&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार :  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही