Search

 
 
 

बेरमो : झाड़फूंक के चक्कर में सर्पदंश से वृद्ध की मौत

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के महुटांड पंचायत के धरमपुर गांव में देर रात सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान विदेशी घांसी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार सुबह उसे विषैले सांप ने काट लिया था. लेकिन उसे परिजनों ने झाड़फूंक के चक्कर में दिनभर उसे घर पर ही रखा. जिसकी वजह से सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया. फिर उसे आनन-फानन में गोमिया के आर्डियर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी. परिजन उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गयी.

पंचायत की मुखिया ने प्रकट की संवेदना

पंचायत की मुखिया बुधनी देवी ने कहा कि घटना दुखद है. आज उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा. ताकि परिजनों को सरकार द्वारा दी जा रही सरकारी लाभ का फायदा हो सके. इस घटना के प्रति जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, समाजसेवी फूलचंद केवट, अनिल प्रजापति सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है. इसे भी पढ़े : शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-mouthpiece-saamana-wrote-shinde-faction-mlas-are-nachanias-bulls-sold-for-50-50-crores/">शिवसेना

के मुखपत्र सामना ने लिखा, शिंदे गुट के विधायक नचनिया हैं… 50-50 करोड़ में बेचे गये बैल हैं

एक दिन पहले भी सर्पदंश से एक लड़की की हुई थी मौत

बता दें कि एक दिन पहले भी इसी पंचायत के गंगपुर निवासी महावीर प्रजापति की पुत्री सीता कुमारी की भी सर्पदंश से मौत हो गयी थी. वो बीए की छात्रा थी. इसे भी पढ़े : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-riots-teesta-setalvad-rb-sreekumar-in-police-remand-till-july-1-arrested-after-sc-remarks/">गुजरात

दंगा : तीस्ता सीतलवाड़, आरबी श्रीकुमार एक जुलाई तक पुलिस की रिमांड में, SC की टिप्पणी के बाद हुई थी गिरफ्तारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही