Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : डीएवी स्कूल फीस वृद्धि पर सीएमडी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Bermo : डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में री एडमिशन और ट्यूशन फीस बढ़ोतरी मामले पर सोमवार 10 अप्रैल की की शाम को गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीसीएल के सीएमडी से मिला. सीएमडी पीएम प्रसाद ने इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है. पिछले एक सप्ताह से पंचायत प्रतिनिधि व अभिभावक इस मामले को लेकर आंदोलन कर रहे थे. इस बीच मुद्दे की गंभीरता को संमझते हुए सोमवार को गोमिया विधायक डॉ.महतो के नेतृत्व में अभिभावक सीएमडी से मिले. विधायक ने सीएमडी को बताया कि फीस वृद्धि से स्वांग, खुदगड़ा, गोमिया सहित विभिन्न पोषक क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर अभिभावक परेशान हैं. पांच सूत्री मांग पत्र भी स्कूल प्रबंधन को सौपा गया है. बताया गया कि सीसीएल डीएवी स्कूल को सीएसआर के तहत मिलने वाले फंड में कटौती की गई है. जिसके कारण फीस में बढ़ोतरी हुई है. सीएमडी ने विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों को जल्द ही सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, जिप सदस्य अकाशलाल लाल सिंह, आजसू के केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार विश्वकर्मा, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, केदारनाथ स्वर्णकार, मंटू यादव आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/petarwar-adivasi-sengel-campaign-staged-a-sit-in-at-the-block-headquarters/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : आदिवासी सेंगेल अभियान ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही