Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल के कार्मिक निदेशक से मिला अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल

 
Bermo : सीसीएल के कार्मिक निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा ने अभिभावकों के प्रतिनिधि मंडल को डीएवी पब्लिक स्कूल में फीस वृद्धि में कटौती का आश्वासन दिया है. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, चंद्रदीप पासवान सहित अन्य सदस्यों ने मंगलवार को पत्रकारों को ये जानकारी दी. रामेश्वर सिंह फौजी ने बताया कि 11 अप्रैल को डीएवी स्कूल में फीस वृद्धि के मामले को लेकर वे कार्मिक निदेशक से मिले. इसके पहले 10 अप्रैल की शाम को प्रतिनिधिमंडल के साथ सीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद से मिले थे. सीएमडी की पहल पर कार्मिक निदेशक से वार्ता हुई. उन्होंने बताया कि डीपी हर्षनाथ मिश्रा से उनके सीसीएल के रांची दरभंगा स्थित कार्यालय में मुलाकात कर डीएवी स्कूल स्वांग में फीस वृद्धि की जानकारी दी. डीपी ने तुरंत वेलफेयर डिपार्टमेंट की एचओडी रेखा पांडेय को बुलाकर डीएवी स्वांग में फीस बढ़ोतरी से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी. डीपी ने कहा कि सीसीएल की ओर से हर संभव मदद किया जाएगा. अभिभावकों पर फीस वृद्धि का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा. डीएवी स्वांग में न्यूनतम रूप से फीस बढ़ेगी. अभिभावकों के प्रतिनिधि मंडल के रूप में राकोमंस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा नेत्री चंदना डे, अधिवक्ता रोहित ठाकुर, पंकज पांडेय शामिल थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-mock-drill-on-kovid-in-chc-kasmar/">यह

भी पढ़ें : कसमार : सीएचसी कसमार में कोविड को लेकर हुई मॉक ड्रिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही