Search

बेरमो: दबंगों से बाजार की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने की मांग

Bermo: गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत महुआटांड़ बाजार में दबंगों द्वारा भूमि अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है. पंचायत प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीणों ने बोकारो डीसी को पत्र लिखकर सार्वजनिक बाजार में कब्जा किये गए जमीन को मुक्त कराने की मांग की है. यहां कई दशक से बाजार लगता है लेकिन दबंगों ने धीरे-धीरे बाजार की जमीन को कब्जा कर लिया है, जिस कारण बाजार अपनी पहचान खोती जा रही है. महुआटांड़ बाजार की जमीन का रकवा दो एकड‌ 17 डिसमिल है. सरकार की ओर से यहां बाजार के लिए डाक भी होता था. हर सप्ताह सोमवार व शुक्रवार को बाजार लगता है. जमीन का अतिक्रमण होने के कारण बाजार सिकुड़ता जा रहा है. बाजार में आसपास के बड़कीपुनू, गांगपूर, बारीडारी, कुंदा, चुगनू, जगेश्वर, छोटकीपून्नू, कडेंर आदि ग्रामीण बाजार पहुंच कर जरूत की चीजों की खरीद-बिक्री करतें हैं. बोकारो डीसी के अलावा एसपी, बीडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी व सीओ को भी पत्र की कापी दी गई है.अतिक्रमण मुक्त की मांग करने वालों में जिप सदस्य अरविन्द कुमार, मु़खिया बुधनी देवी, पंसस मदन महतो, रिंकी कुमारी, विनिता कुमारी, शालिनी कुमारी, उमेश केवट, रामानन्द महतो, गणेश साव, विकास कुमार, रिझू साव, मुंशी साव, प्रकाश साव, बाबुचन्द किस्कू, मेघनाथ महतो, नेमलाल साव, चक्रधारी महतो, सुधीर कुमार आदि शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638017&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : स्कोर्पियो लूटकर भाग रहे अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp