Search

 
 
 

बेरमो : चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

 
भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक में चंद्रशेखर पर हमला करने वालों को कड़ी सज़ा देने की मांग
Bermo : फुसरो नगर के पुराना बीडीओ ऑफिस के समीप शनिवार 8 जुलाई को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बैठक नगर अध्यक्ष नकुल रविदास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने यूपी सरकार से भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. इसके साथ ही केंद्र और यूपी सरकार से चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की. बैठक में बोकारो जिला के महिलाओं को जोड़कर जिला कमिटी के गठन पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया. गोवर्धन रविदास ने कहा कि इस अभियान में बहुजन विचार और बहुजन महापुरूषों के द्वारा किए समाजिक कार्यो को जन जन तक पहुंचाया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष धरम घासी, मेघू दिगार, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दास, जिला सदस्य किशोरी शर्मा, नेपाल दास, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, फुसरो नगर प्रभारी सैलेश घासी, सचिव बिट्टू कुमार घासी, सोनू खान, नीतीश कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश मुंडा, राजेश शर्म, दिनेश आजाद  कैलाश महतो, राजेंद्र भुइंया, लता देवी सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-ccls-new-cmd-inspected-bk-and-dhori-area/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : सीसीएल के नए सीएमडी ने बीएंडके और ढोरी क्षेत्र का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही