Bermo: गोमिया प्रखंड के डीएवी स्वांग में री-एडमिशन व ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार 8 अप्रैल को अभिभावकों ने स्कूल गेट के समक्ष धरना दिया. धरना में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो भी अभिभावकों के साथ धरने पर बैठ कर बढ़े फीस को अविलंब वापस करने की मांग करने लगे. धरनास्थल पर ही स्कूल के प्राचार्य डॉ एसके शर्मा को अभिभावकों की ओर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. स्कूल कार्यालय में विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद,जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, अकाशलाल सिंह व बिमला देवी, रामेश्वर सिंह फौजी, अनिल सिंह,सुरेश शर्मा,मुखिया तारामणि भोक्ता, बिनोद विश्वकर्मा, बलराम रजक, बंटी उरांव, धनंजय सिंह, चंद्रदीप पासवान,पंकज पांडेय,केदारनाथ स्वर्णकार,चंदना डे,अजय रंजन यादव,राजेश विश्वकर्मा की उपस्थिति में मांगों पर वार्ता की गई. मांग पत्र में कहा गया है कि हर वर्ष पुनः नामांकन व अप्रत्याशित अन्य फीस बढ़ोतरी अविलंब वापस लिया जाय.पहले की भांति विद्यार्थियों को किताब व अन्य सुविधा प्रिंट रेट पर उपलब्ध हो.सीसीएल द्वारा मिल रहे अनुदान को बहाल रखते हुए स्थानीय विस्थापित, ग्रामीण व पोषक क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान की दायित्व को पूरा किया जाय. स्कूल प्रबंधन समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अभिभावकों को शामिल किया जाय व बीपीएल परिवार के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन किया जाय. मौके पर डॉ संतोष कुमार, राजकुमार यादव,विपिन कुमार, दुलाल प्रसाद,अमित पासवान,अशोक स्वर्णकार, रविशन मांझी,दरबारी मांझी,प्रकाश शर्मा,आशीष शर्मा,रविंद्र यादव,महेश स्वर्णकार,मनोज स्वर्णकार,परमेश्वर स्वर्णकार, अभय सिन्हा, शंकर नायक,बिनोद यादव,मंटू यादव,उमेश प्रजापति,इजाज अहमद, नन्दन विश्वकर्मा,गणेश यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602298&action=edit">यह
भी पढ़ें: बेरमो : लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने जेसीबी और चार ट्रैक्टर को किया आग के हवाले [wpse_comments_template]
भी पढ़ें: बेरमो : लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने जेसीबी और चार ट्रैक्टर को किया आग के हवाले [wpse_comments_template]
Leave a Comment